News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कुत्तों का आतंक! 7 वर्षीय बालक पर हमला कर किया घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 24, 2023  |  8:52 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कुत्तों का आतंक! 7 वर्षीय बालक पर हमला कर किया घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर WhatsApp
Responsive image
  • पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल सुखपुरा का है मामला

खड्डा/कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल सुखपुरा गांव में आवारा कुत्तों की झुंड ने एक साथ वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार दोपहर हुई घटना में बच्चे के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तो से लड़के को छुड़ाकर जान बचाया। नीजी साधन से लड़के को जिला अस्पताल रविन्द्र नगर पड़रौना ले जाया गया, जहां इलाज के बाद इमरजेंसी डाक्टर ने उसे मेडिकल उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। बच्चे को सिर, हाथों सहित कई जगह चोटें आई हैं।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल सुखपुरा गांव के सुनारपट्टी टोला निवासी अशोक कुशवाहा का 7 वर्षीय पुत्र कृष कुशवाहा शनिवार दोपहर घर से निकलकर अपने घोट्ठे (पशु बांधने का स्थान) की ओर जा रहा था की गांव के आधा दर्जन आवारा कुत्तों की झुंड ने बच्चे पर आक्रमण कर दिया, जब लड़का भागने की कोशिश करता है तो कुत्ते उस पर हमला कर देते जिससे वह गिर कर घायल हो गया। बच्चे की शोर सुनकर गांव के लोगों ने कुत्तों को बालक से मुक्त कराया तब जाकर उसकी जान बची। जानकारी होने पर परिजन उसे नीजी साधन से जिला अस्पताल ले गए जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। एम्बुलेंस चालक व एमटी सत्येन्द्र चौधरी ने बालक के पिता अशोक कुशवाहा को साथ लेकर एम्बुलेंस से लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

पिता बोले- डीएम साहब इन आवारा कुत्तों से निजात दिलाइए

7 वर्षीय लड़के कृष कुशवाहा के पिता अशोक कुशवाहा ने बताया कि गांव में इसके पहले इन्हीं आवारा कुत्तों की झुंड ने एक गाय के बछड़े पर हमला कर घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई तो वहीं घर के सामने के दो बच्चों इसके पूर्व कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं जिनका जिला अस्पताल में महिनों इलाज चला। पिता ने जिलाधिकारी से वन विभाग की टीम लगाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने की गुहार लगाई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking