News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: तेंदुआ देखकर सहम गए राहगीर, ग्रामीणों में भय का माहौल….वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, खोजबीन जारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 14, 2023  |  2:38 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तेंदुआ देखकर सहम गए राहगीर, ग्रामीणों में भय का माहौल….वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, खोजबीन जारी

खड्डा/कुशीनगर। बीते एक हफ्ते पूर्व खड्डा थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव में दिखा तेंदुआ का शनिवार की दोपहर रामपुर गोनहा के नौकाटोला गांव के समीप चहलकदमी देख राहगीर डर कर भाग खड़े हुए। तेंदुएं की आहट रिहायशी इलाके में सुनकर ग्रामीण भयभीत होकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनिन्द्र गुप्ता को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम डिप्टी रेंजर अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में गांव पहुंचकर निगरानी में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

शनिवार को दोपहर थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा के नौका टोला गांव के समीप रिहायशी इलाके में तेंदुए को देखकर राहगीर सहम गए और शोर मचाया तो तेंदुआ एक गन्ने के खेत में छिप गया। सूचना गांव में फैली तो ग्रामीण भयभीत हो गए। बीते शनिवार को थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव के पंचायत भवन के पास तेंदुओं को विचरण करते देख पहुंची वन विभाग की टीम ने पूरी रात सर्च आपरेशन चलाया और विशेष प्रकार के बने तेज आवाज करने वाले यंत्र से फायरिंग कराकर उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन दूबारा नहीं दिखा। सरेह से सटे दूसरे गांव नौकाटोला में आज तेंदुआ दिखने पर लोग उसी को मानकर देख रहे हैं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनिन्द्र गुप्ता की सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर अमित तिवारी, वन रक्षक इंद्रजीत यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ खोजबीन व उसे रिहायशी इलाके से भगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि टीम के साथ खोजबीन का प्रयास जारी है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking