News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर ट्रालियों पर गाजे बाजे के साथ पहुंचे लोग, मनाई अंबेडकर जयन्ती

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 14, 2022  |  3:46 PM

704 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर ट्रालियों पर गाजे बाजे के साथ पहुंचे लोग, मनाई अंबेडकर जयन्ती WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। भारतीय संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहेब डा० भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गई। नगर के वार्ड नं 1 में स्थित अम्बेडकर वाचनालय में बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें और उनकी कृतियों को संस्मरण करते हुए उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहब’ भीमराव आंबेडकर ने भारत की आजादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और जीवनभर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे, आजादी के बाद उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई जब उन्हें राष्ट्र के संविधान निर्माण का दायित्व सौंपा गया। वे आजीवन गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों महिलाओं के हक और हुक़ूक़ के लिए लड़ाई लड़ते रहे। इस कार्यक्रम को भूपेंद्र पाण्डेय, आयुष कुमार, कैलाश भारती ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर रोशनलाल भारती, रामकिशोरआज़ाद, रमाशंकर भारती, सीताराम, रामजी, भागीरथी, सुनील, मनोज भारती, विशाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

निकाली जूलूश व झांकी: बाबा साहब की जयन्ती शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गयी। विभिन्न गांवों भुजौली खुर्द, लीलाधर छपरा, शिवदत्त छपरा, गुलरिहा, हीराछपरा, चतुरछपरा, नरकूछपरा, भजनछपरा, रामपुर गोनहा, मदनपुर सुकरौली, अहिरौली, लक्ष्मीपुर पडरहवा आदि गांवों से ट्रैक्टर ट्रालियों पर बाबा साहब की झाकियां सजा गाजे बाजे के साथ सभी लोग जटाशंकर पोखरे पर पहुंच बाबा साहब को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। महिलाओं बच्चों में भी बोधिसत्व डा. बी आर अम्बेडकर की जन्म जयन्ती का खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सुबाष गौतम, छट्ठू निराला, रामधनी प्रधान, खदेरू गौतम, संदीप भारती, अनुज चौधरी, जोखन प्रसाद, नौमी प्रसाद चौधरी, रामचन्द्र प्रधान सहित तमाम महिला, पुरूष व युवा जूलूश में शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking