खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब की निष्कर्षण/परिवहन/बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खड्डा पुलिस की टीम ने प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय की अगुवाई में मुखबीर की सूचना पर सालिकपुर चौकी के पास से एक कार में छुपाकर ले जायी जा रही चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 240 अदद के साथ एक अन्तर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक खड्डा नीरज कुमार राय ने बताया कि उनके नेतृत्व में सालिकपुर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर एक राजस्थान नं. की कार को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें चंडीगढ़ निर्मित 240 अदद ट्रिपल वन रम मेड इन चण्डीगढ़ प्रत्येक 750ML (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 09 लाख रुपये) बरामद कर मौके से अभियुक्त लखवेन्द्र सिंह पुत्र गुरूचण सिंह साकिन गुरूसर सैनेवाला थाना सत्संग मण्डी जनपद भटिण्डा (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.-469/2023 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर चालान की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, चन्दन यादव, सोनू यादव, अरविन्द गौड़ शामिल रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…