News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: गौकशी में शामिल तीन अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 15, 2023  |  5:26 PM

189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गौकशी में शामिल तीन अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल WhatsApp
Responsive image
  • गोवंश सप्लाई करने वाले तीन अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस थाना क्षेत्र के धनौजी आवादकारी गांव में गौकशी मामले में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। गुरुवार को घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोवंश उपलब्ध कराने वाले तीन अभियुक्तों को थाना क्षेत्र के भुजौली के पास करदह मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में शामिल पुलिस टीम ने धनौजी आवादकारी गांव निवासी गौ-वध करने वाले तीन अभियुक्त असीन, ऐनुल एवं मंसूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अभियुक्तों से पुछताछ में घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास में जुटे थे कि शुक्रवार को तीन अन्य अभियुक्त जो गो-वंशो को उपलब्ध कराते थे उन्हें थाना क्षेत्र के भुजौली व करदह मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पुछताछ में तीनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। अभियुक्तों की पहचान कोईल ऊर्फ बिसिमिल्लाह उम्र 40 वर्ष, अफजल उम्र 19 वर्ष, निसार अहमद उम्र 22 वर्ष निवासीगण धनौजी आवादकारी के रूप में हुई। पुलिस अभियुक्तों को पूर्व में दर्ज धारा 429 व गो-वध अधिनियम की धारा 3/5/8 में जेल भेजने की कार्रवाई की है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अखिलेश सिंह यादव, सिपाही विश्वजीत यादव शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking