News Addaa WhatsApp Group

खड्डा पुलिस ने दो महिला गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय…14.300 किलो अवैध गांजे के साथ पकड़ी गई दो लड़कियां, संदेह न हो इसलिए इस कारोबार से जुड़ी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 8, 2023  |  4:32 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा पुलिस ने दो महिला गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय…14.300 किलो अवैध गांजे के साथ पकड़ी गई दो लड़कियां, संदेह न हो इसलिए इस कारोबार से जुड़ी
  • अवैध गांजे की कीमत 2 लाख 15 रुपए बताए जा रहे हैं
  • गांजा तस्करी के अवैध काम से जुड़ी लड़कियों की हुई गिरफ्तारी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध गांजे को सूटकेस में भरकर तस्करी के गतिविधियों को अंजाम देने वाली महिला तस्करों को 14 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ पनियहवा ढ़ाले के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर खड्डा पुलिस ने दोनों लड़कियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

खड्डा थाना के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम एवं महिला सिपाही की टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के पनियहवा घाट तिराहे से दो लड़कियों को भरी बैग पीठ पर ले जाते देखकर तलाशी ली गई तो अटैची नुमा वैग में अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन 14.300 किलो है। पुछताछ में एक महिला तस्कर की पहचान रूवी ऊर्फ ललिता पुत्री सिकंदर उम्र 19 वर्ष निवासी मल्हाई टोला थाना भितहां जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) एवं दूसरे महिला गांजा तस्कर का नाम छोटी यादव उर्फ सरिता पुत्री लल्लन निवासी पड़री थाना कोतवाली पड़रौना के रूप में हुई।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर दोनों महिला अभियुक्ता के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम, सिपाही शशिकेश गोस्वामी, यशवंत यादव, सोनू कुमार, चन्दन यादव एवं महिला आरक्षी ज्योति भारती शामिल रहे।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking