खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने बुधवार को सालिकपुर पुलिस चौकी के समीप से बाइक से अवैध बीयर और अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब बिहार प्रांत को ले जाई जा रही थी।
खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, सिपाही सोनू यादव, लालबहादुर यादव, अरविंद गौड़ ने सालिकपुर पुलिस चौकी के समीप मुखबिर की सूचना पर एक बाइक को रोककर तलाशी ली तो छिपाकर रखे 15 अदद बीयर कैन और 2 अदद अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई। पुछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम अरविंद कुमार साहनी निवासी वार्ड नं. 6 शिकारपुर थाना डीके शिकारपुर जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) बताया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर वाहन एवं आरोपित के विरुद्ध के आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज चालान की कार्रवाई की गई है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…