खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गण्डक नदी के किनारे स्थित देवियापुर मौजे से अवैध रूप से बालू खनन किये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर -ट्राली को कब्जे में लेकर तहसील प्रशासन को सूचना देकर कार्रवाई में जुटी हुई है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक ट्रैक्टर ट्राली में बालू लोडिंग करते वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो हनुमानगंज थाना क्षेत्र के देवियापुर मौजे के रेता क्षेत्र का बताया जा रहा है। हनुमानगंज पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर -ट्राली को मौके से बालू लोडिंग करते हुए पकड़ा और थाने लाई। हनुमानगंज थाना प्रभारी रामसहाय चौहान का कहना है कि एक बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा गया है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहसील मुख्यालय पत्र भेजकर सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…