खड्डा/कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में शुक्रवार को कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभारी उप जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द भट्ट द्वारा तहसील क्षेत्र में संयुक्त रुप से पूजा पंडालों एवं मेला क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ नवरात्रि व दशहरा त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत भ्रमण एवं निरीक्षण हुआ़।
ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों की चेकिंग करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके साथ ही साथ उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी खड्डा द्वारा पनियहवा , भैंसहां घाट पर मूर्ति विसर्जन स्थल, घाटों का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग, प्रकाश आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस दौरान थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, एसआई रणजीत तिवारी, शर्मा सिंह यादव, महिला एसआई पूर्णिमा सरोज, एसआई अमित सिंह, रोहित सिंह, कान्स्टेबल शशिकेश गोस्वामी, कां. नितेश तिवारी आदि पुलिस बल क्षेत्रों में मुस्तैद रही।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…