खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने गुमशुदा सात माह की एक बच्ची को दो घंटे के भीतर बरामद कर परिजनों को थाने बुलाकर सुपुर्द कर दिया है। बच्ची की मां ने पुलिस को धन्यवाद दिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के शाहपुर नौका टोला में मायके में रह रही निरमा देवी पत्नी रामबेलास ने शनिवार की शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी शादी बेन्दुआ थाना मोहनलालगंज लखनऊ में हुई है। पति शराब का आदि है। वह अपनी सात माह की बच्ची के साथ मायके में रहती है। बताया कि शनिवार को उसका पति घर से बच्ची को लेकर कही चला गया है। खड्डा के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, सिपाही पवन कुमार भारती, विजय किशोर सिंह, अवनीश सिंह की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए खड्डा कस्वे के सुभाष चौक से पति रामबेलास व बच्ची खुशी को बरामद कर लिया और महिला को थाने बुलाकर उचित सुपुर्दगी में दिया गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची को उसकी मां की सुपुर्दगी में दिया गया है। उसके पति को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…