खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर खड्डा पुलिस ने थानाक्षेत्र के महदेवा गांव में अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध छापेमारी कर लगभग दस कुंतल लहन व उपकरणों को नष्ट किया। इस कार्रवाही से धंधेबाजों में हडकंप मचा हुआ है।
खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह की अगुवाई में खड्डा थाने की पुलिस टीम ने रविवार की सायं महदेवा गांव में छापेमारी करते हुए कच्ची शराब के अड्डों पर दबिश दी। इस दौरान भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण और लगभग दस कुंतल लहन नष्ट किए गए। पुलिस टीम को देखते ही धंधेबाज अपने ठिकानों को छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने गांव के घरों की तलाशी लेकर सभी ठिकानों से लहन नष्ट किया।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…