खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग 10 दिन पूर्व लापता दो चचेरी बहनों को खड्डा पुलिस ने मंगलवार को खड्डा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। पुलिस मामले के अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो चचेरी बहनें लगभग 10 दिन पूर्व घर से लापता हो गईं थी। परिजनों के काफी तलाश के बाद पता नहीं चलने पर तहरीर दिया था जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज छानबीन में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन से दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया है। बरामद करने वाली टीम में एस आई पीके सिंह, एस आई राजेश कुमार, महिला कां. मानसी सिंह शामिल रहे। पुलिस मामले की अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…