खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने जमीन संबंधी मामलों में धोखाधड़ी करने के मामले में थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव के कडुअवना निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध कूटरचना, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि उनके नेतृत्व में गुरुवार को उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह, सिपाही सोनू यादव एवं चंदन यादव की टीम ने जमीन संबंधी मामलों में धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त प्रिंस पुत्र गोमल निवासी कडुअवना के विरुद्ध दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 217/2023 धारा419/420/467/468/471/504 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…