News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: ट्रक के चपेट में आने से अरविंद यादव के मौत के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 29, 2023  |  11:59 AM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ट्रक के चपेट में आने से अरविंद यादव के मौत के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
  • बीते सोमवार को खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव निवासी अरविंद यादव की बालू लदी ट्रक के चपेट में आने से हुई थी मौत

खड्डा/कुशीनगर। बीते सोमवार की सुबह मठियां मोड़ के समीप ट्रक से कुचलकर पैदल जा रहे अरविंद यादव के दर्दनाक मौत हो जाने के मामले में खड्डा पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बताते चलें कि घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

बीते सोमवार को मठियां बुजुर्ग गांव में अपने बहन के घर रिश्तेदारी में आए खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव निवासी अरविंद यादव पुत्र रंगलाल 32 वर्ष जो चौराहे पर चाय पीने पैदल जा रहे थे कि ट्रक से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी सुनीता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति सोमवार की सुबह 7 बजे मठियां चौराहे पर चाय पीने जा रहे थे वहीं पर ट्रक संख्या UP53 ईटी 7998 का अज्ञात चालक लापरवाही और तेज गति में गाड़ी चलाते हुए उसके पति को जोरदार ठोकर मार दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने सुनीता की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध धारा 279 एवं 304 ए आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर एसआई ओमप्रकाश यादव ने विवेचना की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ खड्डा नीरज कुमार राय का कहना है कि सुनीता के तहरीर पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking