खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गुरुवार की दोपहर घर में सोते समय एक युवक द्वारा छेड़खानी आदि मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
बताते चलें कि खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के मुसहर बस्ती स्थित अपने घर में एक 15 वर्षीय लड़की गुरुवार की दोपहर कमरे में अकेली सो रही थी उसकी बड़ी बहन दूसरे कमरे थी। घर के अन्य सदस्य मजदूरी करने बाहर गये थे। इसी बीच गांव का तीन बच्चों का पिता उसके घर में घुस गया और सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध सुनकर उसकी बड़ी बहन ने प्रतिकार कर शोर मचाया तो वह भाग गया। पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे परिजनो ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित युवक को गंडक नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित नत्थू प्रसाद के विरुद्ध धारा 453, 354, एवं पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी नत्थू के विरुद्ध घर में घुसने, छेड़छाड़ एवं पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…