News Addaa WhatsApp Group

खड्डा : लड़की के साथ अमर्यादित पोस्ट के मामले में आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 30, 2023  |  7:50 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा : लड़की के साथ अमर्यादित पोस्ट के मामले में आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक के द्वारा सोशल पर अमर्यादित पोस्ट करना भारी पड़ गया। खड्डा पुलिस ने लड़की की मां के तहरीर पर युवक के विरुद्ध छेड़खानी, पाक्सो एक्ट सहित आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली किशोरी व दुसरे समुदाय के युवक के साथ नजदीकी का सोशल मिडिया पर एक तस्वीर वायरल होने लगी जिसमें गन्ने के खेत में एक युवक का लड़की के साथ फोटो दिख रहा था। खुद लड़के ने अपने फेसबुक एकाउंट से अमर्यादित पोस्ट की जो तस्वीर अपलोड होने के बाद वायरल हो गई। लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर गाँव के ही दूसरे समुदाय के आरोपी युवक को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपित गौस आलम उर्फ गोलू निवासी लखुआ- लखुई के विरुद्ध छेड़खानी, 7/8 पाक्सो एक्ट सहित 67 आईटी में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। एचएचओ अमित शर्मा ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking