खड्डा/कुशीनगर। ईद पर्व के मद्देनजर खड्डा थाने की पुलिस ने पीएसी के जवानों साथ रविवार को फ्लैग मार्च निकाल कस्बा समेत संवेदनशील गांवों का भ्रमण किया। पुलिस द्वारा लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाने की अपील की गई।
खड्डा के पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा व प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह की अगुवाई में रविवार को खड्डा थाने से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैगमार्च थाने से शुरू होकर खड्डा कस्बा के सिविल लाइन, फारम मुहल्ला, फलमंडी, गल्लामंडी, पोखरा रोड, हनुमान चौक, सुबाष चौक होते हुए भ्रमण किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, पीके सिंह, अखिलेश सिंह, भगवान सिंह, जियालाल कन्नौजिया, सुधीर कुमार, कस्बा इंचार्ज रमाशंकर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…