News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: त्योहार में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस- धनवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 11, 2022  |  7:35 PM

613 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: त्योहार में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस- धनवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक
  • खड्डा थाने के मीटिंग हाल में आयोजित हुआ शांति कमेटी की बैठक
  • त्योहार में खलल डालने वालों से होगी सख्ती -थानाध्यक्ष

खड्डा/कुशीनगर। आगामी त्योहार श्रावण मास, कांवड यात्रा सहित मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में सकुशल संपन्न कराने हेतु खड्डा थाना के मीटिंग हाल में शांति कमेटी की बैठक सोमवार को आहुत की गई। बैठक में सभी से आगामी त्योहार को सकुशल मनाने की अपील की गई।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह की अध्यक्षता में व्यापारी बंधुओं सहित संभ्रांत लोगों की आयोजित बैठक में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने आगामी त्यौहार श्रावण मास, कावड़ यात्रा, मुहर्रम के पर्व को लेकर आपस में व्यापक चर्चा किया गया। श्री सिंह ने कहा कि कोई भी धर्म आपस में प्रेम, सौहार्द व उल्लास के वातावरण में ही मनाने की सीख देता है जिससे आपस में प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। ऐसे में सभी को अपना पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ मनानी चाहिए। त्योहारों में खलल डालने वालों से पुलिस सख्ती बरतेगी।

इस दौरान भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा, युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संतोष जायसवाल, प्रिंस रौनियार, राकेश मद्धेशिया, अमरचंद मद्धेशिया, ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह सहित एस आई संजय कुमार, एस आई जियालाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking