खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहा पूरब टोला निवासी एक पशुपालक का शनिवार की देर रात दरवाजे पर बंधी भैंस को चुरा लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पशुपालक ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन में मदद सहित कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के तुर्कहां पूरब टोला निवासी अजमेर अंसारी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि रात में भैंस को खिलाने पिलाने के बाद दरवाजे पर बांधा गया था, शनिवार की रात लगभग 12 बजे उठने पर भैंस दरवाजे से गायब हो गई। आस- पास काफी खोजबीन करने के बाद सुबह डायल 112 से मदद मांगी गई। पता नहीं चल पाने के कारण पीड़ित पशुपालक ने रविवार को पुलिस को भैंस चोरी हो जाने की तहरीर देकर खोजबीन सहित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…