खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा शाहपुर नौका टोला में बीती रात आयी एक बारात में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद शांत कराने गए प्रधान पुत्र पर गांव के ही कुछ लोगों ने प्राणघातक हमला कर उनके साथ हाथापाई कर दी। प्रधान पुत्र ने थाने में तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
ग्रामसभा शाहपुर नौका टोला में शुक्रवार की रात सरवन के घर बारात आई थी। इस दौरान बारात आए एक व्यक्ति से गांव के ही एक व्यक्ति के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंचे प्रधान पुत्र संतोष राय ने विवाद शांत कराया, इसके बाद भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि छुड़ाने के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश को लेकर गोलबंद हो प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला की कोशिश की और दुर्व्यवहार कर दिया। गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शनिवार को प्रधान पुत्र ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…