खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा आज से फ्री पर्ची पर गन्ना खरीद कर रही है, साथ ही 7 अप्रैल तक गन्ना मूल्य भुगतान भी कर दिया है। इस आशय की जानकारी मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।
इण्डियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) चीनी मिल खड्डा ने गन्ना किसानों के खेतों में पड़े हुए अवशेष गन्ना की आपूर्ति के लिए शुक्रवार दिनांक 19 अप्रैल 2024 से फ्री पर्चियों पर गन्ना खरीद शुरू कर दी है। मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह एवं गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया है कि गन्ना किसानों के हित में खेत में बचे समस्त अवशेष गन्ने की शीघ्र आपूर्ति के लिए यह क़दम उठाया गया है। कहा है कि जिन किसान भाइयों के पास अभी गन्ना बचा हुआ है वो छिलाई शुरू करा दें उनको गेट पर पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी। साथ ही गन्ना मूल्य भुगतान के विषय में जानकारी देते हुए बताया है कि चीनी मिल अब तक कुल 24.09 लाख कुंतल गन्ने की पेराई करते हुए 7 अप्रैल तक खरीदे गए कुल गन्ने 22.20 लाख कुंतल का 81.86 करोड़ रुपए का भुगतान किसानों के खाते में कर दी है। अधिकारी द्वय ने सभी किसानों से खेत में अवशेष गन्ने की शीघ्र आपूर्ति करने की अपील की है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…