खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । खड्डा विधानसभा क्षेत्र के शहर सहित गांव के कोटे की दुकानों पर कार्यक्रम आयोजित कर विधायक, एसडीएम व भाजपा के अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत नि:शुल्क राशन वितरण किया गया। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने विकास खंड खड्डा के रामपुर गोनहा में, भाजपा के बरिष्ठ नेता डा. निलेश मिश्रा, जिला मंत्री विवेकानंद पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने नगर के शिवाजी नगर मुहल्ले में कोटेदार प्रभात तिवारी के दुकान पर लाभार्थियों को नि: शुल्क राशन वितरित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के मनोज पाण्डेय, धर्मेंद्र राव, मनोज जायसवाल आदि ने भी नि: शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान एसडीएम अरविंद कुमार, सीओ शिवाजी सिंह, एस ओ आरके यादव, प्रधान प्रतिनिधि अवनिन्द्र गुप्ता, कोटेदार जेपी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…