खड्डा/कुशीनगर।खड्डा, कुशीनगर। सुविधाएं चाहें जितनी बढ़ जाय, विभाग के मुखिया पर निर्भर है कि वह सुगमता से मिल पा रही है या नहीं। सहकारी गन्ना समिति खड्डा में किसानों के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने को आईटी में लगे आरओ को सचिव ने हटवाकर अपने व्यक्तिगत आवास में लगा लिया है जिससे लोगों को भीषण उमस व गर्मी में प्रतिदिन पानी को लिए दो चार होना पड़ रहा है।
खड्डा के सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में तीन वर्षों पूर्व एफएमसी कम्पनी की ओर से किसानों को शीतल एवं शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाटर प्यूरीफायर आईपीएल चीनी मिल और सोसायटी के आईटी के पास आरओ प्लांट लगाई गई थी, लेकिन आईपीएल चीनी मिल का आरओ परिसर में अपने जगह पर दिख रहा है लेकिन सोसायटी का आरओ विगत छ: माह पूर्व से जहां लगाया था वहां दिखाई नहीं दे रहा है। प्रतिदिन बैंक सहित सोसायटी में आने- जाने वाले किसानों को शुद्ध पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो समिति के सचिव साहब अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए सचिव आवास में लगवा लिया है और स्वयं का उपयोग कर रहे हैं। जब कहीं बाहर होते हैं तो ताला बंद रहता है। गुरुवार को सोसायटी पर गन्ना पड़ताल देखने पहुंचे भुट्टी, धन्नजय पाण्डेय, सुभाष गौतम, लालू भगत, नरसिंह, सन्तोष यादव आदि ने परिसर में लगे आर ओ को पुनः लगवाने की मांग की है।
इस संबंध में सचिव प्रहलाद प्रसाद का कहना है कि आर ओ प्लांट सही सलामत है और परिसर में लगा है जिसका उपयोग कर्मचारी कर रहे हैं।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…