News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: एडीओ पंचायत के मौजूदगी में कोटे की दुकान का हुआ चयन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 24, 2021  |  8:57 PM

649 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एडीओ पंचायत के मौजूदगी में कोटे की दुकान का हुआ चयन

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा विकास खंड के ग्राम पंचायत लखुआ लखुई के शिवमंदिर परिसर में शनिवार को खुली बैठक कर कोटे की दुकान के दुकानदार का चयन किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एडीओ पंचायत सीताराम, सचिव रवि मौर्या, दिनेश कुमार की मौजूदगी में खुली बैठक की गई।

बैठक में कोटे के दुकानदार के लिए गांव के तीन उम्मीदवार सामने आये। किसी एक नाम पर आम सहमति नहीं बनीं तो समर्थन देने की प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें दो उम्मीदवार एक तरफ हो गये। सचिव ने बताया कि इस आधार पर किरन गुप्ता को 246 लोगों का समर्थन मिला तो रविन्द्र को 104 लोगों का समर्थन मिला। सचिव ने बताया कि खुली बैठक में किरन गुप्ता पत्नी हृदय गुप्ता को सर्वाधिक 246 लोगों के समर्थन के आधार पर कोटे की दुकानदार चयनित किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking