News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: गला दबाने से हुई रमजान की मौत, पुलिस हत्यारोपियों के सुराग में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 20, 2024  |  9:41 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गला दबाने से हुई रमजान की मौत, पुलिस हत्यारोपियों के सुराग में जुटी WhatsApp
Responsive image
  • मोबाइल बंद मिलने से परिजन हुए परेशान, घटनास्थल पर उसके पास नहीं मिला मोबाइल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ बाजार टोला निवासी रमजान 22 वर्ष के मौत के मामले में पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर परिजनों ने दफन कर दिया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बताते चलें कि थाना क्षेत्र के ग्राम लखुआ (बाजार टोला) के रहने वाले मृतक रमजान 22 वर्ष की शोकाकुल मां लैकुन नेसा ने बताया कि मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे रमजान घर से बिना कुछ खाना खाए घर से फोन पर बात करते हुए बगल में नहर की ओर निकला था और लौटकर खाना खाने की बात कही। जब कुछ देर बार फोन करके बुलाया गया तो बोला की अभी आ रहा हूँ। इसके बाद लगभग 9 बजे तक नहीं आया तो फिर फोन किया गया तो उसका फोन बंद मिला। घर वाले रात भर परेशान रहे व ढूढते रहे परंतु कुछ भी पता नहीं चला। सुबह पता चला कि घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर बंजारी पट्टी अण्डर पास के समीप गन्ने के खेत में किसी ने हत्या कर शव को फेंक दिया है। सूचना मिलते ही रमजान के पिता रहीम पहुँचे तो रमजान के चेहरे व शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे, वहीं गले और पैर में भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

घटनास्थल पर सीओ उमेश चन्द्र भट्ट एवं एसएचओ नीरज राय ने सभी तथ्यों की गहनता से छानबीन की और हत्या के सुराग लगाने के क्रम में संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर अपराध जेके टंडन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया है, सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking