खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पकड़ियार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग ले योगाभ्यास किया और उसके गुणों को जाना।
पकड़ियार स्थित जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर युवा योग समिति द्वारा योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें योग शिक्षक जयश्री कुशवाहा ने योग प्राणायाम के बारीकियों और उनसे होने वाले लाभ को बताया गया। बच्चों के साथ युवाओं ने भी योगासन किया गया ।सह शिक्षक श्रीकांत कुशवाहा ने बताया कि व्यक्ति नियमित योग करे तो उसकी रोगप्रतिरोधक क्षमता बनीं रहेगी और रोग उसके पास नहीं आयेगा। विद्यालय के प्रबंधक विजय प्रताप कुशवाहा ने कहा कि योग गांव और हर घर तक पहुंचा गया है, लोगों को इस व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निरोगी काया के लिए भी देना चाहिए।
इस दौरान महेन्द्र पाण्डेय, नूरूलैन अंसारी, प्रधान नितेश चौधरी, ग्राम सचिव रामविनय यादव, बबलू कुशवाहा, मदन, धर्मेन्द्र जयसवाल, रोहन गुप्ता, हरीगोविंद रौनियार, पारसनाथ, सर्वजित गुप्ता, सर्वेश, बीरेन्द्र पटेल, दिलीप, छागुर, श्यामाचरन, कविलाश आदि ने योगाभ्यास किया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…