खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा नौगॉवा दक्षिण टोले में बीते रविवार को लगी भीषण आग से 14 से उपर रिहायशी घर जलकर खाक हो गये। लोगों के घर भारी तबाही मची है। आगलगी की इस घटना में पीड़ितों को लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
घटना के बाद सांसद विजय कुमार दूबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय प्रभावितों के बीच पहुंचकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्हें सरकार से आपदा के लिए अनुमन्य सहयोग राशि दिलाने को तहसील प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मंगलवार को पीड़ित परिवार के बीच युवा भाजपा नेता पवन राव के नेतृत्व में चावल, दाल, आलू, तेल, सर्फ, नमक सहित अन्य जरूरी सामान देते हुए आर्थिक मदद भी की गई। अन्य सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान अमरनाथ द्विवेदी, अमित यादव, कृष्ण मोहन लाल गुप्ता, पूर्व प्रधान मनोज सिंह, सत्येन्द्र सिंह, कैफ सहित प्रभावित लोग उपस्थित रहे।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…