खड्डा/कुशीनगर। आगामी लोकसभा चुनाव एवं त्योहारों को लेकर खड्डा पुलिस एलर्ट मोड़ में है। आमजन में शांति और सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द्र भट्ट एवं प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने सीआईएसएफ पुलिस बल के साथ खड्डा कस्बा सहित मिश्रित आबादी वाले गांवों में पैदल मार्च कर लोगों में सुरक्षा का एहसास कराते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
शुक्रवार को सीओ उमेश चन्द्र भट्ट, एसएचओ खड्डा नीरज कुमार राय, सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर एवं भारी पुलिस फोर्स के साथ खड्डा थाने से निकलकर स्टेशन रोड़, फल मण्डी, हनुमानगढ़ी रोड़, कुरैशी मुहल्ला, सुभाष चौक मिश्रित आबादी के गांव तुर्कहा, सोहरौना, मठियां बुजुर्ग, भुजौली, कोहरगड्डी आदि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान एसएसआई अखिलेश यादव, एसआई शशांक राय, शर्मा सिंह यादव, कांस्टेबल राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…