News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: धूमधाम एवं हर्षोल्लास के बीच मनाई गई संत रविदास जयंती

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 24, 2024  |  7:55 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: धूमधाम एवं हर्षोल्लास के बीच मनाई गई संत रविदास जयंती
  • उपस्थित लोगों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर किया नमन, कहा उनके विचार युगों युगों तक करेंगे प्रेरित

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के हीराछपरा बाजार में शनिवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती गाजे- बाजे एवं पूजा समारोह के बीच मनाई गई।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष की अगुवाई में संपन्न हुआ। जयंती के अवसर पर रविदास समाज के लोगों ने पांडाल लगाकर सुंदर तरीके से मंदिर स्थल व कार्यक्रम स्थल को सजाया था। संत भंते की मंत्रोच्चार के बीच सभी ने रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की तत्पश्चात आपस में प्रसाद बांटें। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा से समाज के लोगों को सीख लेनी चाहिए उनकी प्रेरणा सबके लिए अनुकरणीय है।

इस दौरान बसपा के जिला प्रभारी सुरेश चंद्र भारती, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, शाकिर अली मास्टर, बसपा विधानसभा अध्यक्ष संदीप गौतम, नरसिंह गौतम, शम्भू गौतम, ग्राम प्रधान सरवन कुशवाहा, अनिल मौर्या, डा.शीतल प्रसाद, विजय कुशवाहा, समाजसेवी बृजेश कुमार, अल्ताफ अंसारी, फिरंगी प्रसाद, लक्षन प्रधान आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking