खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आए 26 मामलो में 4 का मौके से निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को खड्डा के तहसील सभागार में एसडीएम आशुतोष की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। अधिकारियों के समक्ष पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, विकास आदि विभागों से संबंधित कुल 26 मामले आए जिनमें से 4 मामलों का मौके से समाधान करा दिया गया। एसडीएम ने शेष बचे प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए।
इस दौरान तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, बीडीओ विनीत यादव, सीओ संदीप वर्मा, राजस्व एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…