खड्डा: अनुपूरक परीक्षा का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा नगर पंचायत स्थित श्रीगांधी इंटरमीडिएट कालेज में चल रहे अनुपूरक परीक्षा का मंगलवार को एसडीएम अरविंद कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र पर एक परीक्षार्थी गैरहाजिर मिली।
खड्डा के श्रीगांधी इंटरमीडिएट कालेज में तहसील स्तरीय परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। मंगलवार को सायं बेला में भूगोल के 18 तो बैंकिंग के एक परीक्षार्थी अपेक्षित थे, जिसमें से भूगोल के एक परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। एसडीएम अरविंद कुमार ने औचक निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान केन्द्र व्यवस्थापक विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.अमरजीत पाण्डेय मौजूद रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…