News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: एसडीएम ने महदेवा गांव में लगाया चौपाल, बाढ़ पूर्व तैयारियों का निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 30, 2022  |  9:22 PM

710 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने महदेवा गांव में लगाया चौपाल, बाढ़ पूर्व तैयारियों का निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के गंडक नदी उसपार के गांव महदेवा के जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को एसडीएम उपमा पांडेय बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ ग्रामीणों के मौजूदगी में चौपाल लगाया। उन्होंने बाढ़ के पहले की तैयारी पर ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

शनिवार को चौपाल कार्यक्रम में बाढ़ से प्रतिवर्ष उत्पन्न होने वाली समस्या का स्थायी समाधान के उपाय पर चर्चा हुई। लोगों ने बाढ़ से महदेवा गांव को बचाने की बात रखी। एसडीओ मनोरंजन कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि परक्यूपाइन के द्वारा नदी के कटान को रोकने की व्यवस्था बाढ़ के पहले कर दी जाएगी। एसडीएम ने बाढ़ चौकी स्थल पर चर्चा के बाद बाढ़ के दौरान ग्रामीणों को शीघ्र आवश्यक सुविधाओं को मुहैया कराने की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों व बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ एसडीएम पांडेय ने गंडक नदी के कटान स्थल का निरीक्षण किया। बाढ़ खंड के जेई रवि कन्नौजिया व एसडीओ को उन्होंने बाढ़ आने के पूर्व महदेवा गांव के रिहायशी इलाके में कटान को किसी भी सूरत में रोकने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking