News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा एसडीएम ने किया महदेवा गांव के कटान स्थल का निरीक्षण, कटानरोधी कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 26, 2021  |  9:28 PM

829 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा एसडीएम ने किया महदेवा गांव के कटान स्थल का निरीक्षण, कटानरोधी कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पहाड़ी सहित मैदानी क्षेत्रों में पिछले दो तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से गण्डक का जलस्तर घट- बढ़ रहा है। वाल्मीकि गण्डक बैराज से गुरुवार की दोपहर पानी का डिस्चार्ज 2 लाख पार कर गया, जिससे खड्डा इलाके में गण्डक नदी का जलस्तर घट- बढ़ रहा है। पानी बढ़ने से खड्डा तहसील क्षेत्र के महदेवा गांव में कटान को लेकर ग्रामीण आशंकित व भयभीत हैं।गुरुवार को कटान व बाढ़ खण्ड के कटानरोधी कार्यों का उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया व आवश्यक निर्देश दिए।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

गुरुवार दोपहर महदेवा गांव में हो रहे कटान व कटानरोधी कार्यों का उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने औचक निरीक्षण कर बताया कि मौके पर बाढ़ विभाग के द्वारा कटान रोधी कार्य किया जा रहा है। बाढ़ विभाग के एसडीओ मनोरंजन कुमार की देखरेख में लगभग 150 सौ मजदूर कटानरोधी कार्य कर रहे हैं। पूर्व में राजस्व टीम से नदी के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का सर्वे कराया गया जिसमें 42 परिवारों को चिन्हित किया गया है। कटान करती नदी से 10 से 12 घर लगभग 30 से 40 मीटर की दूरी तक हैं, जिन्हें चिन्हित कर पानी आने पर बाढ़ शरणालय केंद्र प्राथमिक विद्यालय महदेवा में शिफ्ट करना पड़ सकता है। एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार ने बताया कि बाढ़ शरणालय के लिए दरी, चारपाई, बेड़, कम्यूनिटी कीचन की व्यवस्था कराया जा रहा है। बताते चलें कि बाल्मीकी गण्डक वैराज से सुबह 10 बजे 1 लाख 69 हजार चार सौ क्यूसेक से बढ़कर दोपहर 12 बजे 2 लाख 3 हजार 500 क्यूसेक हो गया तो वहीं 2 बजे घटते हुए 1 लाख 67 हजार 700 क्यूसेक पानी गण्डक नदी में छोड़ा गया है। पानी के लगातार घटने बढ़ने से गांव के लोगों को फसलों व खेत के कटने से चिन्ता बढ़ रही है।

निर्देश देते एसडीएम..देखें वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking