News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम ने तुर्कहां गांव मे नवीन परती की जमीन पर लगवाया सरकारी जमीन का बोर्ड

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 3, 2024  |  7:21 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने तुर्कहां गांव मे नवीन परती की जमीन पर लगवाया सरकारी जमीन का बोर्ड WhatsApp
Responsive image
  • ट्रैक्टर से जुताई कराकर कराया सरकारी कब्ज़ा

खड्डा/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के तुर्कहा गांव में बकरीद के अवसर पर नवीन परती की सरकारी भूमि पर असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा करने की मंशा से बगैर परमिशन नमाज पढ़कर क्षेत्र के अमन चैन के माहौल में खलन पैदा किया था। बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने उक्त जमीन को ट्रैक्टर से जुताई करा सरकारी कब्ज़ा और सरकारी जमीन होने का बोर्ड लगवा दिया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बताते चलें कि बकरीद त्योहार पर तुर्कहा गांव में एक पक्ष के अराजकतत्वों ने बिना परमिशन सरकारी भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से नमाज पढा जिससे अमन चैन में बाधा उत्पन्न हो गई। एसडीएम ऋषभ पुण्डीर ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस से इनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और छ: ज्ञान और अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। इसी क्रम में बुधवार को आगामी त्यौहारों जैसे श्रावण मास और मोहर्रम की दृष्टिगत कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित स्थान पर नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, लेखपाल विभव शर्मा ने प्रशासन की निगरानी में ट्रैक्टर चलवा कर सरकार का कब्जा स्थापित किया गया एवं इस भूमि के सरकारी होने का बोर्ड मौके पर लगवा दिया गया है।

एसडीएम ऋषभ पुण्डीर ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए तहसील प्रशासन सतत निगरानी एवं कानून व्यवस्था की दृष्टिगत सतर्कता दृष्टि बनाए हुए है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking