खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के बैरागी पट्टी गांव में होलिका दहन की जमीन का विवाद एसडीएम आशुतोष ने पहल कर दोनों पक्षों के सहमति से गुरुवार को मौके पर पहुंचकर निपटारा करा दिया है।
खड्डा विकास खंड के बैरागी पट्टी गांव में गांव की महिला लखपाती देवी को सरकारी जमीन में तीन डिस्मिल आवासीय पट्टा मिला था परंतु उसने ज्यादा जमीन पर झोपड़ी डालकर कब्जा कर लिया था, इस जद मे राजस्व अभिलेख में दर्ज होलिका दहन की जमीन भी थी। निर्धारित रकवा से ज्यादा पर कब्जा करने के विरुद्ध गांव के महेन्द्र कुशवाहा ने अधिकारियों से शिकायत की थी। इसे लेकर दोनो पक्ष काफी दिनो से कोर्ट कचहरी व अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में बवाल भी हो चुका है। बृहस्पतिवार को एसडीएम आशुतोष राजस्व टीम व पुलिस के साथ मौके पर पहुँचे और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजमंगल कुशवाहा सहित तमाम ग्रामीणों के सामने दोनों पक्षो को सहमत किया व लिखित समझौता कराया कि महिला अपने हिस्से की जमीन के अलावा अन्य जमीन से अपना कब्जा हटा लेगी। इसके बाद लगभग दस वर्षो से चल रहा विवाद का अंत होने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
इस दौरान तहसीलदार महेश कुमार, कानूनगो अजीत कुमार, लेखपाल विभव शर्मा, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…