News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम ने दिखाई मानवीय संवेदना, पीडित परिवार का किया नकद आर्थिक सहयोग

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 24, 2021  |  7:33 PM

979 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने दिखाई मानवीय संवेदना, पीडित परिवार का किया नकद आर्थिक सहयोग WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नरकहवा निवासी बीरेन्द्र निषाद की 10 वर्षीय बेटी ललिता की नाले में डुबने से मौत हो गई। घटना के दूसरे दिन एसडीएम ने एस एच ओ के साथ पीडित परिवार में पहुंचकर स्वयं नकद सहयोग राशि प्रदान करते हुए आपदा से सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि बीरेन्द्र निषाद का परिवार काफी गरीब है एवं उनकी माली हालत ठीक नहीं है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बुधवार के दिन हनुमानगंज थानाक्षेत्र के नरकहवा निवासी ललिता 10 वर्ष अपनी सहेली नीशा, पार्वती व लीलावती के साथ गांव के पूरब नाले की तरफ पशुओं के लिए चारा काटने गई थी जहां नाले में पैर फिसलने से डूबकर उसकी मृत्यु हो गई थी। हनुमानगंज पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव आने के बाद परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया। घटना बाद गुरुवार को उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार, एस एच ओ हनुमानगंज पंकज गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद पाण्डेय पीडित परिजनों से मिले। एसडीएम ने गरीब परिवार की दशा देख परिजनों को ढ़ाढस बंधाते हुए स्वयं अपने पास से नकद आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने एक सप्ताह के अन्दर आपदा से अनुमन्य धनराशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा नेता नागेन्द्र दूबे, प्रयाग कुशवाहा, सुनील यादव सहित पुलिस व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking