खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के करदह के बाबू टोला सरेह में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन किसानों के लगभग छः: एकड़ गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। अहिरौली गांव निवासी विनोद सिंह का खेत करदह बाबू टोला सरेह में है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पूर्व कुछ युवक उनके खेत में घुसे थे, जिनको लेकर उन्होंने डाटा था।
शुक्रवार को उनके गन्ना के खेत में आग लग गई और देखते ही देखते बगल के अंगद सिंह व मुस्लिम अंसारी का गन्ना भी जद में आकर धूं-धूं कर जलने लगा। आसपास के लोग दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड के जवान भी दमकल की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तीनों किसानों के दो-दो एकड़ गन्ने की फसल जलकर खाक हुई है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…