News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: 100 छात्र- छात्राओं को दिया गया स्मार्ट फोन

Sanjay Pandey

Reported By:

May 11, 2022  |  8:05 PM

720 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: 100 छात्र- छात्राओं को दिया गया स्मार्ट फोन
  • तकनीकी युग में स्मार्ट फोन छात्रों के लिए उपयोगी-विधायक विवेकानंद पाण्डेय

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के बभनौली गांव स्थित बाबू विष्णु प्रताप सिंह विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने नेबुआ महाविद्यालय में नौरंगिया स्नातक तृतीय वर्ष उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने स्मार्ट फोन वितरित किया। स्मार्ट फोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

आपके लिए और..- “अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने...

बाबू विष्णु प्रताप सिंह महाविद्यालय बभनौली में बुधवार को आयोजित स्नातक उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी अनमोल धरोहर है जिसे कोई बांट नहीं सकता। विद्या खर्च करने पर बढ़ता है। यहां बैठे बच्चों में कोई आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर और कोई समाजसेवी बन सकता है। जिसकी जिस क्षेत्र में रुचि हो, उस क्षेत्र क्षेत्र में नम्बर वन बने, यही शुभकामना है। प्रगति गोविंद राव, दीपचंद चौरसिया, विदिशा सिंह, सचिन कुमार गौंड़, जानकी चौधरी, अफसाना खातून व नम्रता यादव समेत 100 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया।

एडीएम देवीदयाल वर्मा सहित अन्य अतिधि रहे उपस्थित: एडीएम कुशीनगर देवी दयाल वर्मा, एसडीएम महात्मा सिंह हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु ने भी संबोधित किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ दिलीप राव, नौरंगिया के मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्र, खड्डा मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, परमात्मा पांडेय, अखण्ड सिंह, अरुण चौधरी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर

बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…

“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”
“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”

कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…

UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking