News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: 2 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 19, 2023  |  6:24 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: 2 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने मंगलवार को 2 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक बाइक सवार अभियुक्त को सालिकपुर चौकी के समीप गण्डक नदी के पुल के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, हेड कांस्टेबल रमेश चन्द्र यादव, कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, यशवन्त यादव, सोनू यादव सालिकपुर चौकी के समीप मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद थे इसी बीच एक बाइक को रोककर तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के थैले में लगभग 2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस की पुछताछ में उसने अपना नाम मुरारी गुप्ता उर्फ ललित गुप्ता पुत्र चन्द्रिका गुप्ता निवासी दुबौली थाना नेबुआ नौरगिया बताया। पुलिस ने बाइक सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking