खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के बहोरछपरा गांव निवासी एक युवक को शौचालय से निकलकर बाहर आते समय जहरीले सांप ने काट लिया। आनन- फानन में ग्राम प्रधान व परिजनों ने पीएचसी खड्डा पर ईलाज के लिए भर्ती कराया, हालत गम्भीर देख डाक्टर ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शुक्रवार को बहोछपरा गांव निवासी राकेश प्रजापति पुत्र पारस उम्र 25 वर्ष को सुबह शौचालय से लौटते वक्त रास्ते में किसी विशैले सांप ने काट लिया। परिजन रोने चिल्लाने लगे। सूचना के बाद तत्काल गांव के प्रधान ने सहृदयता दिखाते हुए अपनी नीजी गाड़ी से युवक को पीएचसी हास्पिटल ले गये जहां एंटी स्नैक्स के दो इंजेक्शन लगाने के बाद हालत गम्भीर देख सीएचसी तुर्कहां रेफर कर दिया गया। तुर्कहां से डाक्टर ने स्थिति को बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान संग्राम सिंह यादव के साथ परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाकर ईलाज कराना शुरू कराए। समाचार लिखे जाने तक डाक्टरों के प्रयास से युवक के हालत में काफी सुधार है व खतरे से बाहर है।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…