News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: विद्यालय में सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह मनाया गया…सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत बच्चों को किया गया जागरूक

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 28, 2023  |  7:57 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विद्यालय में सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह मनाया गया…सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत बच्चों को किया गया जागरूक

खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजवली प्रमुख में 23 जुलाई से 29 जुलाई तक चलने वाले सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्र- छात्राओं को बचाव की जानकारी दी गई।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को विद्यालय के बच्चों को बताया कि भीषण गर्मी एवं बरसात की वजह से सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं एवं जानकारी के अभाव में ज़्यादा जन-धन की हानि होती है। सतर्कता एवं जागरूकता से मृत्यु दर कम हो सकती है। इसके लिए सबसे पहले अगर इस प्रकार की परिस्थिति आती है तो बिना घबराहट के मरीज को निकट के अस्पताल में ले जाना चाहिए। किसी भी झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़ के मरीज को दवा कराना चाहिए।

सरकारी अस्पतालों में दवाई मुफ्त में उपलब्ध है।भारत में पाये जाने वाले 80% सर्प खतरनाक नहीं होते हैं, घबराहट में ग्रसित व्यक्ति की तवियत ज्यादा खराब हो जाती है। बचाव ही सुरक्षा है। इसके साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत भूगर्भ जल संरक्षण पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking