News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सर्पदंश के शिकार व्यक्ति की इलाज के दौरान केजीएमयू में मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 19, 2023  |  3:14 PM

208 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सर्पदंश के शिकार व्यक्ति की इलाज के दौरान केजीएमयू में मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव का है मामला
  • 18 दिनों के लम्बे इलाज के बाद आखिर हुई मजदूर की मौत
  • शव घर पहुंचने पर मची हाहाकार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव निवासी एक मजदूर व्यक्ति की सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान लखनऊ केजीएमयू अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों के शव पोस्टमार्टम की मांग पर खड्डा पुलिस शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

मठियां बुजुर्ग निवासी विंध्याचल यादव पुत्र रामबृक्ष यादव उम्र 55 वर्ष घर के समीप मोबाइल टावर पर चौकीदारी कर घर संभालते थे। बीते 1दिसंबर की रात में घर से टावर पर जा रहे थे किसी जहरीले सर्प ने काट दिया। घर के लोग उन्हें तत्काल सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया। चिकित्सक ने उन्हें गम्भीर स्थिति बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से गोरखपुर बीआरडी मेडिकल एवं वहां से रेफर होने के बाद लखनऊ केजीएमयू में इलाज चल रहा था। 18 दिन के लम्बे इलाज के बाद सोमवार को विंध्याचल ने अपना दम तोड़ दिया। घर के लोग वाहन से मंगलवार की सुबह घर पहु़ंचे तो परिजनों के करूण क्रंदन से गांव शोकाकुल हो गया। परिजनों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव से शव के पोस्टमार्टम की बात कही जिसके बाद खड्डा पुलिस ने परिजनों की मांग पर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मृतक विंध्याचल यादव अपने परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। घर की माली हालत ठीक नहीं है। एसएचओ नीरज कुमार राय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking