News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा सामाजिक कुंभ समिति: अमृत सरोवर में अर्पित किया नारायणी का जल

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 8, 2023  |  7:28 PM

198 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा सामाजिक कुंभ समिति: अमृत सरोवर में अर्पित किया नारायणी का जल WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने विशुनपुरा विकासखंड के जरार ग्राम सभा में मंगलवार को नव निर्मित अमृत सरोवर में पवित्र मां नारायणी का जल अर्पित किया गया। अमृत सरोवरों में मां नारायणी का जल अर्पित करने के लिए आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं का दल मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल से कल पवित्र मां नारायणी का जल भर कर विभिन्न अमृत सरोवरों के लिए प्रस्थान किया था।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने ग्राम वासियों से आह्वान किया कि देश के लिए शहीद हुए जवानों के स्मृति में स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के अवसर पर दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित हो। पथलेश्वरनाथ के महंत डॉ. सत्येंद्र गिरी ने नारायणी के महत्व पर चर्चा की और आगे कहा कि अमृत सरोवरों के विकास का उद्देश्य जल संरक्षण एवं जल संचयन के साथ-साथ इन्हें सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित करना है। नगर पंचायत अध्यक्ष छितौनी अशोक निषाद, सुनील दुबे अटल, सुप्रीयमय मालवीय ने भी संबोधित किया।प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र गौतम ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। संचालक सुभाष सुहाना तथा अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने किया।

इस इस अवसर पर शशिकांत मिश्र, प्रियांशु कुमार, राकेश निषाद, अजय साहनी, फूला देवी, पन्नेलाल, केदारनाथ तिवारी, पुनीत त्रिपाठी, केशव यादव, संजय चौहान, कुन्दन रावत, सन्तोष तिवारी, प्रदीप जायसवाल,उगनी देवी, आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking