News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अमृत सरोवर में नारायणी जल अर्पित करेगी सामाजिक कुंभ

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 4, 2023  |  7:47 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अमृत सरोवर में नारायणी जल अर्पित करेगी सामाजिक कुंभ WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। अमृत सरोवरों में नारायणी का जल अर्पित कर प्रकृति व संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति की बैठक पथलेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को महंत डॉ. सत्येंद्र गिरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सामाजिक कुंभ आयोजन समिति की ओर से विभिन्न विकास खण्डों के अमृत सरोवरों में जल अर्पित करने के कार्यक्रम की तैयारियों पर समीक्षा की गई।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बैठक को संबोधित करते हुए महथं डा. सत्येंद्र गिरी ने कहा कि आयोजन समिति के स्वयंसेवी कार्यकर्ता गांवों में बने अमृत सरोवरों में जल अर्पित करने और वृक्षारोपण के लिए 6 अगस्त तक स्थान चिन्हित कर सभी तैयारियां को पूर्ण कर लेना है। जल-संचय, पर्यावरण संरक्षण व संस्कृति के निमित्त यह कार्यक्रम समाज में एक अच्छा देगा।

संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि 7 अगस्त को खड्डा व नौरंगिया, 8 को विशनपुरा व पडरौना,9 को कसया व हाटा, 10 को मोतीचक व सुकरौली और 11 को कप्तानगंज व रामकोला में कार्यक्रम होना सुनिश्चित किया गया है। आयोजन समिति से जुड़े सभी कार्यकर्ता सामाजिक कुम्भ स्थल पर इकट्ठा होकर पवित्र नारायणी से जलभर कर अमृत सरोवरों के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में नगीना दास, सुनील यादव, अजय साहनी, विजय कुमार, अर्जुन साहनी, देवेंद्र मल्ल, चेतन पुजारी, राकेश आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking