News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर 75 कार्यक्रम आयोजित करेगा सामाजिक कुम्भ

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 8, 2021  |  6:19 PM

700 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर 75 कार्यक्रम आयोजित करेगा सामाजिक कुम्भ

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मां नारायणी सामाजिक कुंभ के कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक रविवार को छितौनी स्थित एक नीजी विद्यालय में संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें “आजादी की 75 वी वर्षगाँठ- 75 कार्यक्रम” के लिए जिम्मेदारियां बांटी गयी।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

बैठक के बाद कार्यक्रम क्रियान्वयन प्रमुख रोशनलाल भारती ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष के जश्न के दौरान सामाजिक कुम्भ द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में 14 अगस्त को शाम 5 बजे दीपदान के लिए मनीष शर्मा व सुरेन्द्र साहनी, वृक्षारोपण के लिए जयप्रकाश सिंह व सुनील यादव, सामाजिक कुम्भ स्थल से चौरी चौराहे तक पद् यात्रा के शशिकान्त मिश्रा व अनुराग प्रताप सिंह, महापुरुषों के चित्रों की सफाई के लिए प्रभाकर पाण्डेय व मनोज सिंह, पुष्पाजंलि कार्यक्रम के लिए श्याम जायसवाल व मनीष चौहान, कोरोना रक्षा किट वितरण के लिए आनन्द तिवारी व मुन्ना सिंह तथा साक्षरता अभियान के लिए आदित्य मिश्रा व देवेन्द्र मल्ल को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। शेष कार्यक्रम की जानकारी बाद में दी जायेगी।

इन सभी कार्यक्रम के लिए टोली बनाया गया है। बैठक में केन यूनियन के पूर्व चेयरमैन विजय तुलस्यान, बद्रीनाथ तिवारी, दीपु सरावगी, दिनेश जायसवाल, अशोक निषाद, नरेन्द्र चौरसिया, जितेन्द्र निषाद, योगेश शर्मा, कर्मवीर साहनी, विनोद दुवे,अंकित तिवारी, फूला देवी, कर्ण यादव, श्याम जायसवाल, रामचन्द्र गुप्ता, भुवाल गोड़, रमेश चन्द्र निषाद, एड. पुण्डरीक मिश्रा, ओमप्रकाश कुमार, राकेश निषाद, दिनेश गुप्ता, छठ्ठू आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking