खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाकोषाध्यक्ष विजय पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार को नौजवानों ने काफीले के शक्ल में साइकिल यात्रा करके भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लोगों को बताया। जन जागरण के साथ ही अखिलेश यादव के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया।
विधानसभा क्षेत्र खड्डा के ग्रामसभा रामनगर से शुरु हुई सायकिल यात्रा क्षेत्र के दरगौली, आनंदनगर, रामपुर जंगल, डोमनपट्टी, कटहवा टोला, केशवपट्टी होते हुए बेलवनियां पहुंचकर सभा किया गया और आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।
साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से मुन्ना यादव, प्रांशु पाण्डेय, राघवेन्द्र जायसवाल, संजय राय, दिवाकर यादव, अवधेश गोंड, रामचन्द्र यादव, दीनानाथ यादव, शम्भू यादव, रामप्रवेश गुप्त, चुन्नू यादव, दिनेश यादव, मनोज पाठक, सोनू अंसारी, सतंजीत तिवारी, महाप्रताप दूबे, विनय सिंह, शम्भू कुशवाहा, पुजारी गुप्ता, विकास खरवार, सुदामा शर्मा, उदय चौहान, गुलाम सिद्दीकी, बेंचु गोंड, असरफी राम आदि शामिल रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…