खड्डा/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सपा नगर ईकाई के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया।
खड्डा नगर ईकाई के सपा के नगर अध्यक्ष सुनील यादव के आवास पर पार्टी नेताओं नगर कार्यकारिणी के सदस्यों ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया एवं अपने नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता अमर जायसवाल, पूर्व चेयरमैन मिठाई यादव, सरतेज यादव, राजेश उर्फ मुन्ना यादव, सुभाष चन्द्र चौधरी, विनोद उपाध्याय, विधायक यादव, सोनू यादव, भोला यादव, आकाश राय, शकुर इद्रीसी, जितेन्द्र, प्रमोद, मोनू, भोला यादव आदि पार्टी के नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…