खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत के चुनाव में जीत मिलने के बाद खड्डा चेयरमैन प्रतिनिधि भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा ने उपेक्षित पड़े प्रसिद्ध जटाशंकर पोखरे में मजदूर लगाकर साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया है। वहीं उपेक्षित पोखरे के साफ- सफाई के कार्य को देखकर नगरवासियों में खुशी का माहौल है।
खड्डा के जटाशंकर पोखरे पर माता जी का मंदिर व छठ घाट है जहां छठ व अन्य पर्वों पर काफी श्रद्धालु पहुंचते हैं। शुक्रवार को नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा की देखरेख में जटाशंकर पोखरे को स्वच्छ रखने के लिए पोखरे से मिट्टी, कचरा आदि मजदूर लगाकर निकाला जा रहा है। अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने बताया कि पोखरे को संवारा व सजाया जाएगा।
इस दौरान भाजपा के विजय कन्नौजिया, सभासद राजेश्वर सिंह, सभासद प्रतिनिधि प्रिंस मद्धेशिया, सभासद पवन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…