खड्डा/कुशीनगर। खड्डा ब्लाक के सफाई कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को ब्लाक अध्यक्ष रंजन साहनी की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय मांग पत्रों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सफाई कर्मचारियो ने शनिवार को जूलुस की शक्ल में हाथों में बैनर लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे एवं प्रदर्शन किया। अपने सात सूत्रीय मांग जैसे विभागीय सेवा नियमावली, पुरानी पेंशन बहाली, ग्रेड पे 1800 के स्थान पर 1900 रुपए करने, माह जून 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली चयन प्रक्रिया में 20 प्रतिशत पदोन्नति हेतु चयन सुरक्षित करने एवं सफाई कर्मचारी का पदनाम पंचायत सेवक करने एवं पदोन्नति करने का ज्ञापन एसडीएम भावना सिंह की अनुपस्थिति में पेशकार को सौंप कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष रामशरण कुशवाहा, संगठन मंत्री हेमन्त कुमार, कोषाध्यक्ष दीनानाथ, प्रभुनाथ यादव, सुनिल कुमार गौतम, सचिदानंद, दयानंद, नरेन्द्र, वीरेंद्र प्रसाद, मंसा चौथे, गुडिया निषाद, प्रेमलाल शर्मा, कन्हैया लाल, प्रयाग प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…