खड्डा/कुशीनगर। खड्डा -पड़रौना मार्ग पर शिवदत्त छपरा गांव के चौराहे के समीप गुरुवार देर रात गन्ना लदी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर चालक ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद ट्रैक्टर में आग लग गई और पूरा ट्रैक्टर धू-धूकर जलने लगा। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर किसी तरह आग बुझाता जा सका।
गुरुवार की रात्रि लगभग 9 बजे ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लोड़ कर थाना क्षेत्र के हीराछपरा गांव निवासी प्रदीप बिहार के गोपालगंज चीनी मिल पर जा रहा था। शिवदत्त छपरा गांव के चौराहे के समीप जब पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई, इस दौरान शार्ट सर्किट से ट्रैक्टर में आग पकड़ ली और यूरो-50 प्लस ट्रैक्टर से आग की लपटे निकलने लगी और पूरा ट्रैक्टर पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।
इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। सूचना पर खड्डा पुलिस एवं फायर सर्विस की गाड़ी पहुंचने पर आग को बुझाया जा सका। पुलिस ने सड़क से ट्रैक्टर ट्राली को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…